कदमा में कांग्रेस संगठनात्मक सशक्तिकरण पर बैठक, बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

कदमा में कांग्रेस संगठनात्मक सशक्तिकरण पर बैठक, बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर

जमशेदपुर, 17 जनवरी : कदमा-सोनारी क्षेत्र में संगठनात्मक सशक्तिकरण को लेकर कदमा में कांग्रेस पार्टी का एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बड़े पैमाने पर संगठन सृजन अभियान चला रही है, जिसके तहत नए लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बूथ स्तर पर BLA-2 बनाए जा रहे हैं, जिससे कांग्रेस पार्टी की जड़ें मजबूत होंगी और ग्रासरूट स्तर पर संगठन तेजी से सशक्त होगा।

उन्होंने आगे कहा कि आगामी नगर निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए मानगो, जुगसलाई, चाकुलिया एवं कपाली क्षेत्रों में संगठन को और मजबूत किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता का दायित्व है कि प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष के दिशानिर्देशों का हर हाल में पालन करें तथा कांग्रेस विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को जीत दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

बैठक में रामाश्रय प्रसाद, आनंद बिहारी दुबे, विजय खान, रियाजुद्दीन खान, सफी अहमद खान, राज किशोर यादव, शिवजी यादव, जमी भास्कर, बृजेंद्र तिवारी, चंद्रभान सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, नंदलाल सिंह, मनोज कुमार सिंह, प्रिंस सिंह, एल.बी. सिंह, के.के. शुक्ला, शाहनवाज अहमद, सलीम अहमद खान, उदय कुमार सिंह, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, रामलाल प्रसाद पासवान, गोपाल प्रसाद, आनंदमय पात्रा, राजीव मिश्रा, अतुल गुप्ता, संजय सिंह आजाद, बबुआ झा, आशुतोष सिंह, महेंद्र कुमार पांडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article