स्थापना दिवस समारोह पर AJSU का सरकार पर निशाना

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

स्थापना दिवस समारोह पर AJSU का सरकार पर निशाना

रांची, 17 नवंबर : झारखंड स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर AJSU पार्टी ने राज्य सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाया है। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष व आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि सरकारी समारोह को “झामुमो महिमामंडन समारोह” में बदल दिया गया, जहां बिरसा मुंडा और अन्य शहीदों की बजाय सिर्फ शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन पर फोकस रहा।

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कॉफी टेबल बुक और राजधानी के होर्डिंग्स में भी आंदोलन के नायकों और अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों का उल्लेख नहीं किया गया। प्रभाकर ने सवाल उठाया कि झामुमो को यह बताना चाहिए कि यूपीए सरकार में रहते हुए अलग राज्य क्यों नहीं बना, जबकि AJSU के एनडीए से जुड़ने के बाद ही राज्य गठन संभव हुआ।

प्रभाकर ने आरोप लगाया कि सरकारी मंच पर AJSU और झारखंड पार्टी जैसे आंदोलनकारी संगठनों की ऐतिहासिक भूमिका को नज़रअंदाज़ किया गया, जबकि इन्हीं आंदोलनों के दबाव में केंद्र सरकारों ने वार्ता की और अंततः झारखंड राज्य का गठन हुआ।

Share This Article