अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने धूमधाम से मनाया थल सेना दिवस

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने धूमधाम से मनाया थल सेना दिवस

जमशेदपुर, 15 जनवरी : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर द्वारा शहीद स्मारक, गोलमुरी में गुरुवार को थल सेना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय सेना की वीरता, पराक्रम और देशभक्ति को नमन करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने केक काटकर थल सेना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मौके पर जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सेना केवल हथियारों के बल पर नहीं, बल्कि अपने अदम्य साहस, अनुशासन और मातृभूमि के प्रति निष्ठा से विश्व में सम्मानित है। उन्होंने कहा कि परिषद पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सुख-दुख में सदैव साथ खड़ी रहेगी।

जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। शूरवीर नरसिंह सिंह, जसवीर सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह एवं राजीव कुमार ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर थल, जल एवं वायु सेना से सेवानिवृत्त अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे, जिनमें जितेंद्र सिंह, जसबीर सिंह, नवल किशोर पाठक, राजीव कुमार, परमहंस यादव, विकास कुमार, किशोर प्रसाद, डीएन सिंह, हरिराम कामत, सुरेंद्रनाथ पांडे, देव नारायण सिंह, राम बाबू, एलबी सिंह सहित अन्य शामिल थे।

Share This Article