दलमा वन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, वन भूमि पर बन रहा घर किया गया ध्वस्त

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

दलमा वन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, वन भूमि पर बन रहा घर किया गया ध्वस्त

चांडिल, 09 जनवरी : दलमा वन क्षेत्र अंतर्गत वन भूमि पर अवैध रूप से घर निर्माण किए जाने के मामले में वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार चांडिल प्रखंड के काठजोड़ में रविदास मार्डी द्वारा वन भूमि पर बिना किसी वैधानिक अनुमति के घर का निर्माण किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर दलमा रेंज के रेंजर दिनेश चंद्रा वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान भूमि के वन क्षेत्र में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद रविदास को वन भूमि पर गृह निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा गया था।

रेंजर दिनेश चंद्रा ने बताया कि विभाग के द्वारा मना किए जाने के बाद भी रविदास मार्डी मकान निर्माण का कार्य रखे हुए थे। स्थल पर ईंट और सीमेंट-बालू के मिश्रण से पक्के मकान का निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद रेंजर वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वन संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन मानते हुए अवैध निर्माण को तत्काल जेसीबी मशीन के सहारे ध्वस्त कर दिया गया। रेंजर ने स्पष्ट किया कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या निर्माण गैरकानूनी है और ऐसे मामलों में विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे वन भूमि का संरक्षण करें और किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे से बचें। इस मामले में वन विभाग एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

Share This Article