नीमडीह CHC परिसर में 9 जनवरी को प्रखंड स्वास्थ्य मेला, मुफ्त जांच व दवाओं की सुविधा

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

नीमडीह CHC परिसर में 9 जनवरी को प्रखंड स्वास्थ्य मेला, मुफ्त जांच व दवाओं की सुविधा

नीमडीह, 06 जनवरी : क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 9 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर, नीमडीह में ‘प्रखंड स्वास्थ्य मेला’ का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में आम नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया जाएगा।

स्वास्थ्य मेले का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का सीधा लाभ आम लोगों तक पहुंचाना है। मेले में आयुष्मान कार्ड पंजीकरण एवं अबुआ स्वास्थ्य कार्ड निबंधन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे पात्र लाभुक योजनाओं से जुड़ सकेंगे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत लाभ लेने के इच्छुक ग्रामीणों को अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र एवं बैंक पासबुक (खाता संख्या) की मूल प्रति एवं छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा।

स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य मेले में पहुँचकर स्वास्थ्य सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

उल्लेखनीय है कि इस संबंध में ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स (BLTF) की बैठक दिनांक 05 जनवरी 2026 को प्रखंड सभागार, नीमडीह में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी, जिसमें संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।

Share This Article