गैराज चौक पर पुलिस का सड़क सुरक्षा संदेश, गुड सेमेरिटन कानून व यातायात नियमों को लेकर चला जागरूकता अभियान

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

गैराज चौक पर पुलिस का सड़क सुरक्षा संदेश, गुड सेमेरिटन कानून व यातायात नियमों को लेकर चला जागरूकता अभियान

सरायकेला, 04 जनवरी: पुलिस अधीक्षक सरायकेला–खरसावाँ के निर्देश पर रविवार को शहर के व्यस्त गैराज चौक पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक ने किया, जबकि इस दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर एवं सरायकेला थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।

अभियान के तहत आम नागरिकों, वाहन चालकों और राहगीरों को सड़क सुरक्षा के महत्व, गुड सेमेरिटन कानून, यातायात नियमों के पालन तथा दुर्घटना की स्थिति में पीड़ितों की मदद करने से जुड़ी कानूनी सुरक्षा की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने, नशे में ड्राइविंग से बचने और ट्रैफिक संकेतों का पालन करने की अपील की।

पुलिस ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी तभी संभव है जब नागरिक स्वयं जिम्मेदारी समझें और नियमों का पालन करें। अभियान के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि सतर्कता और संवेदनशीलता ही सुरक्षित सड़कों की पहचान है।

Share This Article