5 जनवरी से ‘युवा आजसू की दस्तक – हर घर तक’ सदस्यता अभियान, 90 दिनों में एक लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

5 जनवरी से ‘युवा आजसू की दस्तक – हर घर तक’ सदस्यता अभियान, 90 दिनों में एक लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

रांची, 03 जनवरी : युवा आजसू रांची महानगर द्वारा 5 जनवरी से “युवा आजसू की दस्तक – हर घर तक : सदस्यता अभियान” की शुरुआत की जाएगी। इसका शुभारंभ कचहरी रोड स्थित रांची विश्वविद्यालय गेट के समीप होगा। कार्यक्रम में आजसू के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर और केंद्रीय महासचिव–सह–प्रवक्ता संजय मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा आजसू रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव करेंगे।

प्रेस वार्ता में युवा आजसू नेताओं ने बताया कि यह अभियान 90 दिनों तक चलेगा, जिसमें रांची महानगर के सभी 53 वार्डों को कवर करते हुए एक लाख नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के तहत वार्ड स्तर पर जनसंपर्क, मिलन समारोह और सदस्यता शिविर लगाए जाएंगे।

अमित यादव ने कहा कि यह अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ जनता की समस्याओं को सीधे पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। वहीं प्रदेश संयोजक चेतन प्रकाश ने इसे युवाओं को नई दिशा देने का संकल्प बताया।

प्रेस कांफ्रेंस में अमित साहू, किशोर मंडल, सनी चंद्रवंशी, मोहित ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article