विश्व ब्रेल दिवस पर मातकमडीह में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

विश्व ब्रेल दिवस पर मातकमडीह में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

नीमडीह, 04 जनवरी : सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत टेंगाडीह पंचायत क्षेत्र के मातकमडीह ग्राम में विश्व ब्रेल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), सरायकेला की ओर से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य दृष्टिबाधित नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सरकारी योजनाओं व निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान करना था।

शिविर में डीएलएसए के पैरा लीगल वॉलंटियर (पीएलवी) शुभंकर महतो ने दृष्टिबाधित व्यक्तियों को संविधान में प्रदत्त अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, दिव्यांगजन से जुड़ी सरकारी सुविधाओं तथा निःशुल्क कानूनी सहायता की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि दृष्टिबाधित व्यक्तियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करें।

कार्यक्रम के दौरान कानूनी जागरूकता से संबंधित पुस्तिकाओं एवं पर्चियों का भी वितरण किया गया। शिविर में विश्वजीत महतो, अजित माहली, आकाश माहली, समर माहली, शांती माहली सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article