चांडिल में खनन विभाग का सख्त एक्शन, अवैध पत्थर लदा ट्रैक्टर जब्त – छापेमारी से मचा हड़कंप

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चांडिल में खनन विभाग का सख्त एक्शन, अवैध पत्थर लदा ट्रैक्टर जब्त – छापेमारी से मचा हड़कंप

चांडिल, 20 दिसंबर : सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनन विभाग का अभियान तेज हो गया है। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर विभाग लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में शनिवार को चांडिल थाना क्षेत्र में खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थर लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया।

खनन विभाग की टीम ने चांडिल थाना क्षेत्र में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई की भनक लगते ही अवैध पत्थर क्रशर संचालकों में अफरातफरी मच गई और कई संचालक अपने-अपने क्रशर बंद कर फरार हो गए। हालांकि, इसके बावजूद विभाग को सफलता हाथ लगी।

जानकारी के अनुसार, चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु इलाके से अवैध पत्थर लादकर ले जा रहे एक ट्रैक्टर को खनन विभाग की टीम ने चिन्हित किया और ट्रैक्टर को जब्त कर चांडिल थाना को सुपुर्द कर दिया।

विभाग की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अवैध रूप से पत्थर खनन, परिवहन और क्रशर संचालन में लगे लोगों के बीच डर का माहौल है।

खनन विभाग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा।

Share This Article