जिला नियोजनालय सरायकेला में रोजगार मेला, 217 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

जिला नियोजनालय सरायकेला में रोजगार मेला, 217 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

सरायकेला, 10 दिसंबर : जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में बुधवार को नियोजनालय परिसर में रोजगार मेला आयोजित किया गया। मेले में रामकृष्ण कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड, श्याम स्टील, अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड, प्रधान कंस्ट्रक्शन, एलआईसी ऑफ इंडिया, युवा शक्ति फाउंडेशन, टैलेंटनेक्सा सर्विसेज लिमिटेड, हरि ओम कास्टिंग, यूनिक सॉल्यूशन एवं बीएन महिंद्रा ट्रैक्टर्स सहित कई कंपनियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर शिफ्ट इंचार्ज, बॉलिंग डाइस ऑपरेटर, विटीएल, एचएमसी, विएमसी ऑपरेटर, ऑटो इलेक्ट्रीशियन, स्टोर कीपर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, टेलिकॉलर, सेल्समेन, डिजाइन एवं डेवलपमेंट तकनीशियन, वेल्डर, हाउस कीपर, क्रेन ऑपरेटर और सर्विस मैकेनिक के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कुल 217 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो ने बताया कि नियोजनालय द्वारा जिले में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु नियमित रूप से रोजगार मेला एवं भर्ती कैंप आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने बेरोजगार युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अवसरों का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निशुल्क है।

कार्यक्रम में वाईपी रवि प्रकाश सिंह, सुरेंद्र रजक, सुजीत सरदार सहित जिला नियोजनालय के कर्मी एवं विभिन्न संस्थानों के एचआर प्रबंधक उपस्थित थे।

Share This Article