एचआईवी एक्ट 2017 पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

एचआईवी एक्ट 2017 पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चांडिल, 08 दिसंबर : चांडिल प्रखंड के टुइड़ुगरी गांव में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां एवं अनुमंडल विधिक सेवा समिति, चांडिल के संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी एवं एड्स (रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम, 2017 को लेकर ग्रामीणों के बीच कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ईचागढ़ के पीएलवी कार्तिक गोप ने उपस्थित ग्रामीणों को एचआईवी से जुड़े अधिकारों, भेदभाव निषेध प्रावधानों, सरकारी सहायता सेवाओं तथा बीमारी की रोकथाम एवं नियंत्रण से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे और उन्होंने अधिनियम से जुड़ी जानकारी को उपयोगी बताया।

Share This Article