कलाकार सौरभ ने साझा किया अपनी कृति ‘राष्ट्र माता’ का सुंदर चित्रण

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

कलाकार सौरभ ने साझा किया अपनी कृति ‘राष्ट्र माता’ का सुंदर चित्रण

चांडिल, 01 दिसंबर : चांडिल प्रखंड के चैनपुर निवासी युवा कलाकार सौरभ प्रामाणिक ने अपनी नई कृति ‘राष्ट्र माता’ के माध्यम से अपनी कलाकारी हुनर का एक बार फिर पदर्शन किया है। उन्होंने भारत में ‘राष्ट्र माता’ के अमूर्त रूप का अनूठा चित्रण कर खूब वाहवाही बटोरी है। सौरभ प्रतीकात्मक और कल्पनाशील शैली के कलाकार हैं। उनकी नवीनतम कृति राष्ट्र की चेतना को किसी मानव आकृति में नहीं, बल्कि अमूर्त शक्ति, दार्शनिक मूल्यों और आध्यात्मिक ऊर्जा के रूप में दर्शाती है। पेंटिंग के केंद्र में श्वेत साड़ी में लिपटा एक स्तंभ है, जो राष्ट्र की अखंडता, त्याग और पवित्रता का प्रतीक है।

कलाकार ने राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों को प्रत्यक्ष रूप में न दिखाते हुए उनके मूल निर्माणकारी रंगों पीला, लाल और नीला का प्रयोग किया है। ये रंग ऊर्जा तरंगों की तरह उभरते हैं, जो ज्ञान, बलिदान और स्थिरता के विचारों को प्रकट करते हैं। चित्र में अशोक चक्र को धर्म के अटल नियम, बाघ की धारियों को राष्ट्र की शक्ति तथा कमल और जड़ों को भारत की प्राचीन विरासत और आशा का आधार बताया गया है। ‘राष्ट्र माता’ को सौरभ प्रामाणिक की अब तक की सबसे नवोन्मेषक और वैचारिक कृति है।

Share This Article