पुलिस ने अवैध शराब भट्टी से 200 किलो जावा महुआ किया नष्ट

Manbhum Updates
2 Min Read

पुलिस ने अवैध शराब भट्टी से 200 किलो जावा महुआ किया नष्ट


चांडिल , 16 सितंबर : जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा हे। इसी क्रम में मंगलवार को चौका थाना की पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने चांदुडीह गांव के समीप एक अवैध महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त किया। पुलिस ने अवैध देशी शराब भट्टी से करीब 200 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया। छापामारी के दौरान भट्टी से निर्मित देशी महुआ शराब बरामद नहीं हुआ। वहीं छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मियों ने भट्टी को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। पुलिस शराब भट्टी संचालक का पता लगा रही है।

जारी रहेगा अभियान

इस संबंध में चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर चौका थाना की पुलिस ने थानांतर्गत अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चला रही है। अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। अवैध महुवा शराब की भट्टियों का पता लगाकर उसे नष्ट करने का काम किया जा रहा है। वहीं शराब भट्टी के संचालक के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share This Article