पुरुलिया, 11 सितंबर : पुरुलिया जिले के चाकलतोड़ स्थित कड़ाडीह मैदान में समाज की ओर से आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।
शुक्रवार को पुरुलिया के सांसद एवं राज्य भाजपा महासचिव ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कड़ाडीह मैदान पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पंडाल निर्माण सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आयोजन से जुड़े लोगों से तैयारियों की जानकारी ली।
इस दौरान सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कहा कि कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इसमें हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।
निरीक्षण के दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष शंकर महतो, बांकुड़ा के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा राज्य भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सुभाष सरकार, राज्य के मंत्री एवं पाड़ा विधानसभा के विधायक नदियार चांद बाउरी, बागमुंडी विधायक रहीदास महतो, बलरामपुर विधायक जलधर महतो, जयपुर विधायक विश्वजीत महतो, काशीपुर विधायक कमलाकांत हांसदा, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक रांगा, विद्यासागर चक्रवर्ती समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
पुरुलिया से सिद्धार्थ सेन की रिपोर्ट, मानभूम अपडेट।




