अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई, बालू व गिट्टी लदे दो वाहन पकड़े

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

खनन विभाग ने टोयोटा शोरूम के समीप चलाया जांच अभियान, दोनों वाहन कपाली थाना को सौंपे

चांडिल, 11 सितंबर : उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर खनन विभाग ने शुक्रवार को जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में अवैध खनिज खनन, भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जांच अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से खनिज परिवहन करते दो 407 वाहनों को पकड़ा गया।

खनन विभाग की टीम ने कपाली स्थित टोयोटा शोरूम के समीप वाहनों की जांच की। जांच के दौरान एक वाहन में बालू तथा दूसरे वाहन में गिट्टी लदा पाया गया। आवश्यक कार्रवाई के लिए दोनों वाहनों को कपाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध भंडारण और परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त पाए जाने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन और खनन विभाग की ओर से अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जांच अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप है।

Share This Article