ईचागढ़: पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने किया कंबल, साड़ी व शॉल का वितरण — ठंड से राहत पाकर खिले ग्रामीणों के चेहरे

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

ईचागढ़: पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने किया कंबल, साड़ी व शॉल का वितरण — ठंड से राहत पाकर खिले ग्रामीणों के चेहरे

ईचागढ़, 28 नवंबर : ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह द्वारा चलाया जा रहा सेवा कार्य लगातार जारी है। शुक्रवार को उन्होंने ईचागढ़ प्रखंड के काड़का गांव में जरूरतमंदों के बीच कंबल, साड़ी एवं शॉल का वितरण किया। कड़ाके की ठंड से जूझ रहे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए इस पहल से बड़ी राहत मिली और सबके चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक ने बुजुर्गों के बीच कंबल, महिलाओं के बीच साड़ी तथा बच्चों-बच्चियों के बीच शॉल वितरित किए। वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने पूर्व विधायक की जनसेवा भावना की सराहना किया।

मौके पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास उनका प्राथमिक लक्ष्य रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्रगति के लिए किए गए उनके प्रयास किसी से छिपे नहीं हैं और आगे भी वे जनता की खुशहाली एवं जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए सेवा कार्य जारी रखेंगे।

Share This Article