खरसावां थाना का निरीक्षण कर एसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
खरसावां, 27 सितंबर : पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत ने शनिवार को खरसावां थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थाना अभिलेखों की गहनता से जांच की और लंबित कांडों, वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।
एसपी ने वारंटियों एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापामारी अभियान चलाने को कहा। साथ ही बैंक और एटीएम पर विशेष निगरानी रखने, क्षेत्र में अड्डाबाजी व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सघन गश्ती करने का आदेश दिया।
उन्होंने दुर्गा पूजा पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर भी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।