सरायकेला-खरसावां जिले के इन पंचायतों में लगेगा पंचायत स्तरीय शिविर, सेवा का अधिकार सप्ताह की हुई शुरुआत

सरायकेला, 21 नवंबर : जिले में “सेवा का अधिकार सप्ताह” 21 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक मनाया जा रहा है। इसके तहत 22 नवंबर को जिले के सभी प्रखंडों के चयनित पंचायतों में पंचायत स्तरीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आमजन को सरकारी सेवाओं और योजनाओं का त्वरित लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।
शिविर में जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड निर्माण, दाखिल-खारिज वादों का निपटान, भूमि मापी व भूमि धारण प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से संबंधित आवेदन, वर्ष 2011 में सूचीबद्ध अन्य सेवाएँ तथा विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का पंजीकरण और शिकायत निवारण जैसी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी पंचायत स्तर के शिविर में अवश्य पहुँचे और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएँ। उन्होंने लोगों से यह भी आग्रह किया कि अपने आसपास के लोगों को भी शिविरों में पहुँचने हेतु प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने अधिकारों का लाभ प्राप्त कर सकें।
इन पंचायतों में लगेगा शिविर
सरायकेला प्रखंड: हड्डु, ऊपर दुगुनी
खरसावाँ प्रखंड: कृष्णापुर, बड़ा आमदागम्हरिया
कुचाई प्रखंड: पौंडाकाटा
राजनगर प्रखंड: हेमना, जागबनी, कुकुड़
गम्हरिया प्रखंड: जगन्नाथपुर, कालिकापुर, छोटागम्हरिया
चांडिल प्रखंड: चिल्गु, भाडुइह, आसनबनी
इचागढ़ प्रखंड: सोड़ो, तुताकुकुड़
कुकड़ू प्रखंड: चौड़ा
निमड़ीह प्रखंड: हेवेन, गौरडीह
जिला प्रशासन का यह प्रयास ग्रामीणों को उनकी दहलीज पर सरकारी सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



