चौका में फ्लाईओवर के नीचे से हटाया गया अतिक्रमण

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चौका में फ्लाईओवर के नीचे से हटाया गया अतिक्रमण

चांडिल, 21 नवंबर : सरायकेला खरसावां जिले के चौका मोड में पुलिस – प्रशासन की टीम ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की टीम ने दंडाधिकारी की उपस्थिति में फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण को हटवा दिया। बताया गया कि फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती थी और सुरक्षा संबंधी खतरे भी उत्पन्न हो रहे थे। अतिक्रमण के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।

अभियान के दौरान टीम द्वारा अवैध रूप से बनाए गए अस्थायी शेड, दुकानें और ठेले को हटाया गया। कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर अधिकारियों ने आज सख्त रवैया अपनाया। वहीं प्रशासन ने साफ किया कि सार्वजनिक मार्गों और सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article