एशियाई युथ पैरा गेम्स के लिए चयनित झोंगो पाहन को झारखंड सरकार ने दिया सहायता राशि

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

एशियाई युथ पैरा गेम्स के लिए चयनित झोंगो पाहन को झारखंड सरकार ने दिया सहायता राशि

खूंटी, 17 नवंबर : खूंटी जिला निवासी तीरंदाजी प्रशिक्षु झोंगो पाहन का चयन एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025, दुबई के लिए हुआ है। झोंगो पाहन के चयनित होने के बाद खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची ने खिलाड़ी कल्याण कोष के अंतर्गत तीरंदाजी उपकरण खरीदने हेतु तीन लाख अठानबे हजार सात सौ छिहत्तर रुपये की राशि 15 नवंबर को स्वीकृत किया था।

यह चेक सोमवार को खूंटी जिला के उप विकास आयुक्त आलोक कुमार द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में खिलाड़ी झोंगो पाहन को सौंपा गया। चेक सौंपते हुए उप विकास आयुक्त ने युवा खिलाड़ी को शुभकामनाएं दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। झोंगो पाहन की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को संज्ञान में लेते हुए खूंटी जिला के उपायुक्त आर रॉनिटा के निर्देशानुसार जिला खेलकूद कार्यालय द्वारा खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची को आर्थिक सहायता हेतु पत्राचार किया गया था।

उल्लेखनीय है कि झोंगो पाहन पूर्व में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए 6th Para National Archery Championships, Jaipur में एक स्वर्ण एवं एक रजत पदक जीता था। अब झोंगो पाहन आगामी दिसंबर में दुबई में आयोजित होने वाले Asian Youth Para Games 2025 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चेक सौंपे जाने के अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी ने भी झोंगो पाहन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतें तथा खूंटी और झारखंड का गौरव बढ़ाएं।

Share This Article