चांडिल में यूनिटी मार्च को लेकर भाजपा की तैयारी बैठक संपन्न

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल में यूनिटी मार्च को लेकर भाजपा की तैयारी बैठक संपन्न

चांडिल, 16 नवंबर : सरायकेला–खरसवाँ जिला भाजपा की ओर से चांडिल में एक अहम तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने की। आने वाले 20 नवंबर को प्रस्तावित ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ को सफल बनाने के लिए इसमें विस्तृत रणनीति पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के शामिल होने की संभावना है, जिससे इसे विशेष महत्व मिल रहा है।

देश के प्रथम गृह मंत्री और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में एकता मार्चों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में चांडिल में होने वाला यह कार्यक्रम समाज को एकता और राष्ट्रीय समरसता का संदेश देने के उद्देश्य से प्रस्तावित है। मार्च में आम नागरिकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्रों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

बैठक में जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव के साथ वरिष्ठ नेता पप्पू वर्मा, जिला महामंत्री मधु गोराई, जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष प्रभात पोद्दार, फटिक गोराई, नारायण गोप, महेश कर्मकार, मोतीलाल कुंभकार, बिपुल सिंह सरदार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article