नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

राजनगर, 16 अक्टूबर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलाबड़िया गांव में शुक्रवार को नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर अमन कंदीर की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, अमन कंदीर नदी की ओर गया था। इसी दौरान नहाने के क्रम में वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान नदी में डूबने की घटना का पता चला।

घटना की सूचना मिलने पर राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से किशोर को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक के पिता एमलेन कंदीर के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article