एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा : हाइवा की टक्कर से पांच लोग घायल, चालक पकड़ा गया

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा : हाइवा की टक्कर से पांच लोग घायल, चालक पकड़ा गया

चांडिल, 03 नवंबर : सरायकेला-खरसावां जिले के एनएच-33 स्थित हुमीद गांव के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार हाइवा ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार मानगो चेपापुल से चार यात्री ऑटो में सवार होकर चांडिल जा रहे थे। वहां से वे बलरामपुर जाने वाले थे। इसी दौरान सामने से आ रही अनियंत्रित हाइवा ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया।

घायलों में ऑटो चालक जलीम अंसारी (कपाली ताजनगर), जरीन खातून, आइसा परवीन (बगानसाइ रोड नं. 7), मंटू गोराई और बुधराम माझी शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय पुलिस की मदद से एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हाइवा चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप से यातायात बहाल कर दिया गया।

Share This Article