चांडिल : पाटा टोल प्लाजा के पास गौ तस्करी का पर्दाफाश, वैन से मिलीं मृत और जीवित गायें

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल : पाटा टोल प्लाजा के पास गौ तस्करी का पर्दाफाश, वैन से मिलीं मृत और जीवित गायें

चांडिल, 02 नवंबर : चांडिल थाना क्षेत्र में शनिवार की रात पुलिस ने गौ तस्करी के एक और मामले का खुलासा किया। पाटा टोल प्लाजा के पास WB 39C 1140 नंबर का वैन संदिग्ध स्थिति में खड़ा पाया गया। बताया गया कि वाहन टोल पार करते समय अचानक बंद हो गया, जिसके बाद चालक मौके से भाग निकला।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत चांडिल थाना पुलिस को दी। पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर वाहन को अपने कब्जे में लिया और तलाशी ली। जांच में ट्रक के अंदर 10 से 12 गायें पाई गईं, जिनमें तीन की मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मवेशियों को ट्रक में बेहद अमानवीय तरीके से ठूंसा गया था।

पुलिस ने जीवित गायों को हुमीद टीओपी और चांडिल के सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है। फरार चालक को बाद में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि तस्करी के इस नेटवर्क की कड़ियाँ खंगाली जा रही हैं, ताकि इस पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके।

Share This Article