चांडिल में आजसू पार्टी की कोल्हान स्तरीय बैठक सम्पन्न, घाटशिला उपचुनाव को लेकर बनी रणनीति

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल में आजसू पार्टी की कोल्हान स्तरीय बैठक सम्पन्न, घाटशिला उपचुनाव को लेकर बनी रणनीति

चांडिल, 30 अक्टूबर : आजसू पार्टी की कोल्हान स्तरीय बैठक चिलगु स्थित पार्टी कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की गई।

सुदेश महतो ने बताया कि पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस को चुनाव प्रभारी, जबकि हरे लाल महतो और सागेन हांसदा को सह–प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि झामुमो–कांग्रेस झारखंडी जनता को बांटने की साजिश कर रही है, लेकिन आजसू पार्टी इसे सफल नहीं होने देगी।

चाईबासा में एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन से बच्चों की मौत पर उन्होंने सरकार की नाकामी को संस्थागत लापरवाही बताया और पीड़ित परिवारों के साथ संवेदनशीलता दिखाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर घाटशिला उपचुनाव में बाबूलाल सोरेन की प्रचंड जीत सुनिश्चित करेगी।

बैठक में रामचंद्र सहिस, डॉ. लम्बोदर महतो, हरे लाल महतो, सागेन हांसदा, निर्मला भगत, कन्हैया सिंह समेत कोल्हान के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Share This Article