हेंसल में माँ जगधात्री पूजा का भव्य आयोजन, हजारों भक्तों ने दंडी कर माँ के दरबार में दिया हाजिरी 

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

हेंसल में माँ जगधात्री पूजा का भव्य आयोजन, हजारों भक्तों ने दंडी कर माँ के दरबार में दिया हाजिरी 

राजनगर,31 अक्टूबर : प्रखंड के हेंसल गाँव में चल रहे पाँच दिवसीय माँ जगधात्री पूजा अनुष्ठान के दूसरे दिन श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। शुक्रवार की सुबह लगभग 6 बजे से ही हजारों भक्त गाँव के तालाब में पवित्र स्नान कर दंडी करते हुए माँ जगधात्री के दरबार पहुँचे।

भक्तों की उमड़ में महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल थे। “जय माँ जगधात्री” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। दंडी में शामिल भक्तों ने बताया कि यह परंपरा वर्षों पुरानी है। मान्यता है कि जो श्रद्धालु दंडी करते हुए माँ के दरबार पहुँचकर सच्चे मन से पूजा-अर्चना करता है, उसकी हर मनोकामना माँ अवश्य पूर्ण करती हैं।

इसी आस्था और विश्वास के कारण न केवल आसपास के गाँवों से, बल्कि झारखंड, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल जैसे पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माँ जगधात्री के दर्शन हेतु पहुँचते हैं।

Share This Article