चांडिल : चिलगु में स्कूटी अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर गिरी, महिला समेत दो गंभीर घायल

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

हाइवे किंग शेखर गांगुली ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, एम्बुलेंस से एमजीएम भेजा गया

चांडिल, 04 नवंबर : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिलगु के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार एक पुरुष और पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों जमशेदपुर के आजादनगर से स्कूटी पर सवार होकर तिरुलडीह जा रहे थे। इसी दौरान चिलगु के समीप स्कूटी अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर गिर गई। हादसे में स्कूटी चला रहे एमडी खालिद और पीछे बैठी इरबानिशा गंभीर रूप से घायल हो गईं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही हाइवे किंग शेखर गांगुली मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सड़क से हटाकर सुरक्षित किनारे पहुंचाया और दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी को भी सड़क से हटवाया। इसके बाद घायलों का प्राथमिक उपचार करवाया तथा एम्बुलेंस की मदद से बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा।

Share This Article