उत्पाद विभाग की बड़ी करवाई,अवैध शराब अड्डे पर छापेमारी कर महुआ को किया जब्त।

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

उत्पाद विभाग की बड़ी करवाई,अवैध शराब अड्डे पर छापेमारी कर महुआ को किया जब्त।

सरायकेला,23 अक्टूबर : उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अधीक्षक एवं उत्पाद विभाग सरायकेला शसौरभ तिवारी को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर गुरुवार को राजनगर थाना अंतर्गत ग्राम मंजगांव, टोला जोजोबेरा स्थित जंगल में अवैध शराब अड्डे पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के क्रम में 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर विधिवत जब्त किया गया, वहीं लगभग 300 किलोग्राम जावा महुआ को विनष्ट किया गया। अड्डा संचालक बंगरू टुडू के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया है।

Share This Article