आज चांडिल आएंगे झारखंड के राजपाल, यहां होगा कार्यक्रम

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

आज चांडिल आएंगे झारखंड के राजपाल, यहां होगा कार्यक्रम

चांडिल, 16 अक्टूबर : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार गुरुवार को चांडिल के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। राज्यपाल के चांडिल दौरे को लेकर पुलिस – प्रशासन अपनी तैयारी में जुट गई है। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार झारखंड यूरोलॉजी सोसाइटी की 34वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस का आयोजन गुरुवार को होना है। वार्षिक कांफ्रेंस का आयोजन चांडिल प्रखंड के आसनबनी स्थित द वेव इंटरनेशनल होटल में किया गया है। संध्या चार बजे से होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजपाल संतोष गंगवार शामिल होंगे।

Share This Article