नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्वच्छता पखवाड़ा सप्ताह का समापन

Manbhum Updates
1 Min Read

नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्वच्छता पखवाड़ा सप्ताह का समापन

चांडिल, 11 अक्टूबर : चांडिल स्थित नौरंगराय सूर्या देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को स्वच्छता पखवाड़ा सप्ताह का भव्य समापन हुआ। इस दौरान बड़े उत्साह और जोश के साथ स्वच्छता पखवाड़ा सप्ताह मनाया गया। सप्ताहभर चले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। मौके पर विद्यालय परिसर में स्वच्छता जागरूकता, पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन, भाषण और सफाई अभियान जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। समापन के अवसर पर प्रधानाचार्य विनोद पाठक, उप प्रधानाचार्य सुब्रत चैटर्जी एवं अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

समापन दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” का संदेश देते हुए रंगारंग पोस्टर प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। कार्यक्रम का समापन कर सभी को हमेशा स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के सभी आचार्य, दीदी और कर्मियों की सार्थक व अहम भूमिका रही।

Share This Article