विधिक साक्षरता जागृत शिविर आयोजित कर छात्राओं को दी कानूनी जानकारी

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चांडिल, 16 अक्टूबर : शत्रुघ्नादित्य प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय खूंटी, चांडिल में गुरुवार को विधिक साक्षरता जागृत शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मैराज के आदेशानुसार आयोजित कार्यक्रम मेंं छात्राओं को उनके मौलिक अधिकारों, कानूनी प्रक्रियाओं और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

मौके पर पीएलवी अरुण कुमार महतो ने बताया कि शिविर का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना और उन्हें मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में शिक्षित करना है, जिससे वे अन्याय के प्रति कम संवेदनशील बनें और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से अक्सर इस प्रकार का शिविर आयोजित कर इनके उद्देश्य और महत्व को बताया जाता है। पीएलवी अरुण कुमार महतो ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता शिविर में बच्चों /लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताया जाता है, ताकि वे अपने साथ होने वाले अन्याय को पहचान सकें।

वहीं वंचित और कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता और न्याय प्राप्त करने के तरीकों के बारे में उन्हें जानकारी दी जाती है। समाज कल्याण योजनाओं और लाभों के बारे में जागरूकता पैदा किया जाता है, ताकि बच्चों /लोग इनका लाभ उठा सकें। लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए लोक अदालतों के बारे में जानकारी दी जाती है। शिविर में पैरा लीगल वॉलंटियर वंदना महतो, विष्णु महतो तथा स्कूल की छात्राओं और शिक्षिका /शिक्षक उपस्थित थे।

Share This Article