गांधी जयंती पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

गांधी जयंती पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन

जमशेदपुर, 02 अक्टूबर : गांधी जयंती के अवसर पर मानगो गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने दोनों महान नेताओं की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

अपने संबोधन में पूर्व मंत्री गुप्ता ने कहा कि आज हम सब बापू की 156वीं जयंती मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना स्वतंत्रता आंदोलन के समय था। गांधी जी के त्याग और बलिदान हमें प्रेरित करते हैं और उनके आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है।

गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने न कभी शस्त्र उठाया और न ही किसी के प्रति कठोर शब्द बोले, लेकिन सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए उन्होंने अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे और कार्यक्रम का माहौल श्रद्धा एवं प्रेरणा से परिपूर्ण रहा।

Share This Article