चांडिल : चैनपुर में 132 युवतियों ने निकाली भव्य कलश यात्रा, भक्तिभाव से हुआ दुर्गा पूजा का आगाज

चांडिल, 29 सितंबर : चांडिल प्रखंड के चैनपुर में दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा दुर्गोत्सव के सप्तमी तिथि को कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक और आस्थापूर्ण यात्रा के साथ ही गांव में दुर्गा पूजा महोत्सव का भक्तिभाव से आगाज हुआ। कलश यात्रा में गांव की 132 युवती शामिल हुई। माथे पर मंगल कलश लिए पारंपरिक वेशभूषा में युवतियां जब गांव के रास्ते गुजरीं, तो पूरा वातावरण जय माता दी के उद्घोषों से गूंज उठा। ग्रामीणों में इस पावन अवसर पर गहरी आस्था और उत्साह देखा गया।

ये लोग रहे उपस्थित
मंगल कलश यात्रा को सफल बनाने और व्यवस्था संभालने के लिए दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्य और अन्य गणमान्यों ने सराहनीय काम किया। मौके पर संजीत महतो, किरिटि प्रामाणिक, अजय दुबे, राज हंसदा, अर्जुन महतो, कृतिवास प्रामाणिक, विश्वनाथ प्रामाणिक, रासबिहारी महतो, मनोज महतो एवं मंदिर के पुजारी आदि मौजूद रहे। सभी ने मिलकर माता का आशीर्वाद लिया और यात्रा के सुचारु संचालन में सहयोग किया।



