विधायक मंगल कालिंदी ने आशियाना अनंतारा के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का किया शुभारंभ

जमशेदपुर, 28 सितंबर : मानगो एनएच-33 स्थित आशियाना अनंतारा सोसाइटी में दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत रविवार को विधिवत रूप से हुई। जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया। सोसाइटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने विधायक को पगड़ी पहनाकर और सुरक्षा का प्रतीक तलवार भेंट कर स्वागत किया।
उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि शक्ति का दुरुपयोग करने वाला चाहे कितना ही ताकतवर क्यों न हो, उसका अंत निश्चित है।
सोसाइटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि 394 फ्लैट की इस सोसाइटी में मां दुर्गा को 394 फूलों की माला अर्पित की जाती है और पूजा की शुरुआत सामूहिक पाठ से होती है। पूरे एक सप्ताह तक यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल रहेंगे। सोसाइटी के लोग प्रतिदिन सामूहिक भोजन और प्रसाद ग्रहण करेंगे।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से विकास सिंह, भगवान गुप्ता, डॉ. रामकुमार, डॉ. आनंद सुश्रुत, डॉ. उमेश प्रसाद, राजकुमार सिंह, कप्तान मनीष, मानस पाल, ए.के. मैथी, रजनीश सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सूरज सिंह, विजय मंडल, के.आर. अशोक, रविंद्र पठानिया, शिवपूजन प्रसाद, आर.के. शरण, आर.बी. मिश्रा, विजय रजक, विपुल सिंह, नागेंद्र प्रसाद, ए.के. शर्मा, पूनम सिंह, गायत्री महतो, निशा सिंह, पूजा सिंह, चंचल, दीपा, अंजलि, नेहा, गीता मैथी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



