चांडिल पुलिस की तत्परता से अपहरण व मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने की त्वरित कार्रवाई

चांडिल, 17 जून 2025 : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में कल अनुमंडल कोर्ट के पास हुई अपहरण और मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में चांडिल थाना कांड संख्या 109/25, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने त्वरित छापामारी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान महताब अंसारी, उम्र 40 वर्ष, पिता- सफीक अंसारी, निवासी- पारडीह गुलाब बाग, थाना- मानगो, जिला- पूर्वी सिंहभूम और रियाज अहमद, उम्र 35 वर्ष, पिता- असफाक अहमद, निवासी- बागान साही रोड नं. 07, क्रॉस रोड नं. 08, होल्डिंग नं. 05, थाना- आजादनगर, जिला- पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुआ है।

इस विशेष छापामारी अभियान में चांडिल एवं कपाली ओपी के सशस्त्र बलों की सक्रिय भूमिका रही। छापामारी दल में चांडिल थाना प्रभारी दिलशन बिरुवा, कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार, राहुल कुमार भारती समेत चांडिल थाना एवं कपाली ओपी के सशस्त्र बल शामिल थे।

चांडिल पुलिस की इस त्वरित और पेशेवर कार्रवाई से आम जनमानस में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है। प्रशासन ने पुनः यह संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article