कोल्हान में आजसू पार्टी का संगठन विस्तार तेज, तीनों जिलों में जिला संयोजक मंडली का गठन।

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

जमशेदपुर, 13 जून : आजसू पार्टी ने संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों – पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में जिला संयोजक मंडली की नियुक्ति कर दी है। यह नियुक्ति पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देशानुसार की गई है।

पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए जानकारी दी कि नवनियुक्त संयोजक मंडली जिले में संगठन के पुनर्गठन अभियान का नेतृत्व करेगी। यह मंडली ग्राम एवं प्रखंड स्तर पर समितियों के गठन, विस्तार और सांगठनिक कार्यक्रमों को गति देने का कार्य करेगी।

श्री सहिस ने बताया कि जिला समिति पूर्ववत अपना कार्य करती रहेगी, जबकि संयोजक मंडली विशेष अभियान के तहत सांगठनिक ढांचे को मजबूत करेगी। पार्टी का उद्देश्य राज्य के हर गांव में इकाई गठित कर युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ना है।

 

तीनों जिलों के लिए घोषित संयोजक मंडलियां इस प्रकार है

पूर्वी सिंहभूम : सागेन हांसदा (संयोजक), सुखलाल हेंब्रम, आदित्य महतो, बीरबल महतो, क्रांति सिंह, श्रवण सिंह, डोमन टुडू, संजय मालाकार, बुद्धेश्वर मुर्मू, दीपक अग्रवाल, राजू कर्मकार एवं प्रकाश विश्वकर्मा।

पश्चिमी सिंहभूम : दामू बानरा (संयोजक), नंदलाल बिरुआ, चंद्रमोहन सिंकू, संतोष महतो, अजय कुमार महतो, दिनेश चंद्र महतो, डॉ आनंद महतो, दिनेश चंद्र बोइपाई, प्रताप सिंह देव एवं बिरसा मुंडा।

सरायकेला-खरसावां : सत्यनारायण महतो (संयोजक), अशोक साहू, प्रवीण महतो, सुषेण महतो, अनिल महतो, रामरतन महतो, दुर्गा महतो, दिनेश हांसदा, अंगूर महतो, दिलीप महतो, गौरी लायक, पुलक सत्पथी एवं डॉ सुधीर सिंह।

इसके अतिरिक्त, जमशेदपुर नगर प्रभारी के रूप में चंद्रगुप्त सिंह तथा आदित्यपुर नगर प्रभारी के रूप में रविशंकर मौर्य की नियुक्ति की गई है।

आजसू पार्टी का यह कदम आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Share This Article