चांडिल में चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल में चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

चांडिल, 04 जुलाई : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों आरोपी आजादनगर थाना क्षेत्र से चोरी की गई बाइक के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-33 स्थित पंजाबी होटल के समीप पकड़े गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर अंसारी (22 वर्ष) निवासी ओल्ड पुरुलिया रोड, आजादनगर, तथा मोहम्मद आसिफ (32 वर्ष) निवासी गौसनगर, कपाली ओपी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों के कब्जे से आजादनगर थाना क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस मामले में चांडिल थाना कांड संख्या 93/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(5), 303(2) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में मंडल कारा, सरायकेला भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

Share This Article