पेयजल संकट से निपटने के लिए जिप उपाध्यक्ष ने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को लिखा पत्र

Manbhum Updates
2 Min Read

कुकड़ू, 10 अप्रैल : कुकडू प्रखंड अंतर्गत जल जीवन मिशन योजना के तहत निर्मित ग्रामीण जलापूर्ति के लिए बनाए गए जल मीनारों की खराब पंप, पाईप लाईन और सभी खराब चापाकलों की मरम्ती कराने के लिए सरायकेला-खरसावां के जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में अब से ही जल संकट गहराने लगा है। शुद्ध पेयजल के अभाव में कई गांवों के लोग कुआं, चूंआ व नाला से पानी लाकर उपयोग करने पर मजबूर है। जिससे स्वस्थ पर प्रतिकुल असर पड़ने के खाथ बीमारी का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि कुकडू प्रखंड क्षेत्र के आम जनता को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए विभाग द्वारा हर गांव में चापाकल लगाया गया है। लेकिन छोटी-बड़ी खराबी के कारण कई चापाकल महीनाें से बंद पड़े हैं।

जानिए कैसे बदल रही चांडिल की तस्वीर
क्या बोल रहे लोग?

जिप उपाध्यक्ष ने बताया कि आकांक्षी प्रखंड कुकडू के कई पंचायत के विभाग द्वारा लाखों रुपए खर्च कर जल मीनार के साथ पाईप लाईन जलापूर्ति की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इनमें से कई जलमीनार महीनों से बंद हैं। ऐसे में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले गर्मी के मौसम के साथ बरसात के मौसम को देखते हुए यथाशीघ्र सिरूम (कुमार कूली), रूपरू (पापुन के घर सामने), दुलमी (मंदिर प्रांगण में), ईचाडीह, कुकडू, पारगामा आदि गांवों के सभी खराब जल मीनारों की पंप, पाईप लाईन आदि का सर्वे कराते हुए मरम्मती के लिए यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए। ताकि आम जनता को आने वाले गर्मी के मौसम में जल संकट से जुझना नहीं पड़े और बरसात के मौसम में लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके।

Share This Article