उपायुक्त की अध्यक्षता में अनुकंपा समिति की बैठक, 9 आश्रितों को नियुक्ति की राह साफ

जमशेदपुर, 01 दिसंबर : जिला अनुकंपा समिति की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को उपायुक्त सह समिति अध्यक्ष कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त अनुकंपा नियुक्ति के कुल 9 आवेदनों पर विस्तृत चर्चा की गई। दस्तावेज़ों और पात्रता की गहन जांच के बाद समिति ने 7 आश्रितों को वर्ग–3 तथा 2 आश्रितों को वर्ग–4 में नियुक्ति की अनुशंसा की है।
समिति ने जिन 7 आश्रितों को वर्ग–3 में नियुक्त करने की अनुशंसा की है, उनमें सुरज दलाई (स्व. चन्द्र शेखर दलाई), आदित्य कुमार (स्व. अरुण कुमार), निराली ज्योति लकड़ा (स्व. पतरस सेबेस्तियन हेंब्रम), राकेश कुमार दास (स्व. सुधांशु शेखर दास), मोहम्मद अनस (मो. सुहैल खान), गुलु चरण मुर्मु (स्व. जलसरी माझियान) और दीपराज सबर (स्व. बंकू सबर) शामिल हैं।
वहीं, वर्ग–4 में हराधन सिंह सरदार (स्व. मंगल सिंह मुण्डा) और पुलिस हेंब्रम (स्व. सुक्कू हेंब्रम) के नाम समिति द्वारा चयनित किए गए हैं।
बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद, स्थापना उपसमाहर्ता चंद्रजीत सिंह, डीईओ मनोज कुमार, डीएसई आशीष पांडेय समेत संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी मामलों में निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करते हुए पारदर्शी तरीके से अनुशंसा की गई है।



