
Desk | MANBHUM UPDATES, 23 April
झारखंड में आज मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए है, राज्य के कई जिलों में जहां सूरज आग उगल रहा है और तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
कुछ इलाकों में बादल, तेज हवा और बारिश राहत लेकर आ सकते हैं, मौसम विभाग ने भीषण गर्मी और लू को लेकर चेतावनी जारी की है जबकि कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
राँची, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग और रामगढ़ समेत कई जिलों में तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह से ही तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है, शहरों में गर्म हवा और उमस से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, संथाल परगना और दक्षिणी झारखण्ड के कुछ हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है। दुमका, देवघर, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा और गोड्डा में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है,
इसके अलावा बोकारो, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम के कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
झारखंड के पलामू, गढ़वा, लातेहार और आसपास के उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी सबसे ज्यादा असर दिखा रही है, इन इलाकों में अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दोपहर के समय तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना है, जिससे लोगों को लू का सामना करना पड़ सकता है।