श्री शनिदेव भक्त मंडली का 74वां रक्तदान शिविर कल

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

श्री शनिदेव भक्त मंडली का 74वां रक्तदान शिविर कल

चांडिल, 02 दिसंबर : समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) द्वारा रक्तदान अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते हुए 3 दिसंबर बुधवार को डाक बंगला परिसर चांडिल में आयोजित किया है। यह शिविर ट्रस्ट का 74वां एवं वर्ष 2025 का 24वां रक्तदान शिविर होगा। मंडली ने घोषणा किया है कि चांडिल में हर वर्ष चार रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें यह वर्ष का अंतिम एवं चौथा शिविर है।

मंडली ने कहा कि चांडिल के किसी भी मरीज को रक्त अभाव के कारण कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। शिविर के सफल संचालन के लिए चांडिल के सामाजिक कार्यकर्ता जयदेव बनर्जी, मनीष महतो, समर बैनर्जी, अमरनाथ कुंभकार, बुद्धेश्वर गोप, मनोज सिंह, प्रकाश वेदुआ, संदीप हाजरा, सौरव महतो, जगदीश मार्डी, प्रमित खां, राहुल और शक्ति मछुआ अपना सहयोग देंगे।

शिविर का लक्ष्य 125 यूनिट रक्त संग्रह का रखा गया है। कार्यक्रम में एमजीएम ब्लड सेंटर, जमशेदपुर चिकित्सा सहयोग प्रदान करेंगे। शिविर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चलेगा। मंडली ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान के इस मानवीय अभियान को सफल एवं सार्थक बनाने की अपील की है।

Share This Article