उपराष्ट्रपति का झारखंड दौरा 28 को, धरती आबा बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने उलीहातु जाएंगे

Manbhum Updates
1 Min Read

रांची, 25 मार्च : देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 28 मार्च को झारखंड आएंगे। झारखंड दौरे के दौरान वे धरती आबा बिरसा मुंडा के जन्मस्थली खूंटी जिले के उलीहातु जाएंगे। उलीहातु में वे धरती आबा बिरसा मुंडा के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे और उनके वंंशजों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आईआईएम रांची के पुंदाग कैंपस में आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
बताया गया कि उपराष्ट्रपति देश के राष्ट्रपति के विशेष विमान से लगभग 11 बजे रांची हवाई अड्डा पहुंचेंगे और उसी दिन वापस नई दिल्ली लौट जाएंगे। राष्ट्रपति भवन की ओर से उनके रांची दौरे की आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। इसके बाद राज्य सरकार ने खूंटी और रांची जिला प्रशासन को आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है. खूंटी से उपराष्ट्रपति रांची लौटकर सीधे राजभवन जाएंगे, जहां दोपहर का भोजन करने के बाद कुछ देर विश्राम करेंगे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन झारखंड के राज्यपाल रह चुकें है।

Share This Article