नवपत्रिका प्रवेश के साथ बासंती पूजा प्रारंभ, तीन दिनों तक देवी की आराधना में लीन रहेंगे श्रद्धालु

Manbhum Updates
2 Min Read

चांडिल, 25 मार्च : चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में बासंती दुर्गा पूजा का विधिवत शुभारंभ नवपत्रिका प्रवेश के साथ हो गया। पूजा की शुरुआत होते ही पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु आगामी तीन दिनों तक मां दुर्गा की आराधना, पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में लीन रहेंगे।

चांडिल स्टेशन स्थित वन विभाग कार्यालय परिसर, डोबो, खूंटी, चौका, ईचागढ़, सोड़ो तथा नीमडीह प्रखंड के आदरडीह और जांता समेत दर्जनों स्थानों पर बासंती पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मंदिरों और पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और देवी मां की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की जा रही है।

पूजा समितियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं, शाम के समय भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि बासंती पूजा के दौरान मां दुर्गा की सच्चे मन से आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। पूजा के इस पावन अवसर पर क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और सामाजिक समरसता का भी परिचय दे रहे हैं।

Share This Article