श्री शनिदेव भक्त मंडली ने रांची में आयोजित किया 64वां रक्तदान शिविर, 38 यूनिट रक्त एकत्रित

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

श्री शनिदेव भक्त मंडली ने रांची में आयोजित किया 64वां रक्तदान शिविर, 38 यूनिट रक्त एकत्रित

रांची, 10 अगस्त : “एक पहल समाज के लिए” के संकल्प के साथ कार्यरत श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) ने रविवार को रांची सदर अस्पताल में अपना 64वां तथा इस वर्ष का 14वां रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया। यह मंडली का रांची में पहला शिविर था, जिसे जनसेवा की भावना के तहत आयोजित किया गया।

सुबह 9 बजे आदित्यपुर से 28 सदस्य पांच निजी वाहनों से रैली के रूप में रांची के लिए रवाना हुए और 11 बजे सदर अस्पताल परिसर पहुंचे। शिविर का शुभारंभ 10:30 बजे हुआ। इस दौरान कुल 38 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसमें 21 यूनिट आदित्यपुर शाखा के सदस्यों ने तथा 17 यूनिट रांची शाखा के सदस्यों व शुभचिंतकों ने योगदान दिया।

मंडली का यह प्रयास राज्य के 24 जिलों के सभी सदर अस्पतालों में रक्तदान शिविर आयोजित करने के अभियान का हिस्सा है। संस्थापक-सह-संरक्षक के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में रांची शाखा प्रमुख विकाश कुमार शर्मा, मंडली सचिव उज्ज्वल घोष, मंटू सिंह मोदक, मिलन कांति शांतरा, विष्णु दास, राजेश कुमार, रतनेश कुमार, अशोक कुमार पांडेय, धृतमान मंडल, बिपिन कुमार, मिलन बेरा और विश्वजीत प्रमाणिक का विशेष योगदान रहा।

मंडली ने संकल्प दोहराया कि आने वाले समय में पूरे झारखंड में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाते हुए प्रत्येक जिले के सदर अस्पताल में कम से कम एक शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Share This Article