महर्षि भृगुक्षेत्र जमशेदपुर जिला समिति का विस्तार, बिनोद सिंह अध्यक्ष एवं श्रीकांत मिश्रा महासचिव नियुक्त

जमशेदपुर, 10 अगस्त : महर्षि भृगुक्षेत्र के कोल्हान में निवासरत सभी बलिया वासियों को एक मंच पर लाने, आपसी परिचय बढ़ाने और सहयोग की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से गठित संस्था ने अपनी जिला समिति का विस्तार किया है। इसमें बिनोद सिंह को जिला अध्यक्ष और श्रीकांत मिश्रा को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस वर्ष 19 जनवरी को गांधीघाट, मानगो में संस्था की पहली बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें मकर संक्रांति उत्सव के साथ चिउरा-दही, गुड़, तिलकुट और आलू-गोभी की सब्जी का सामूहिक स्वाद लेते हुए सदस्यों ने आपसी परिचय किया था। इसके बाद 1 मार्च को होली मिलन, 8 अप्रैल को मंगल पांडेय की पुण्यतिथि और 8 जुलाई को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह की पुण्यतिथि भी मनाई गई।
आने वाले समय में यह संगठन बलिया वासियों के सुख-दुख में सक्रिय भूमिका निभाएगा। जिला समिति के विस्तार की घोषणा जिला अध्यक्ष बिनोद सिंह की अनुमति से मीडिया प्रभारी एवं पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर की। उन्होंने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई भी दी।


