श्रीराम सनातन समिति लुपुंगडीह में कांवरियों के लिए लगाएगा सेवा शिविर

नीमडीह: 02 अगस्त : श्रीराम सनातन समिति प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कंवर सेवा शिविर का आयोजन करेगी। इसकी जानकारी समिति के अध्यक्ष आकाश महतो ने शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। नीमडीह प्रखंड के लुपुंगडीह स्थित अरुण गोप के दुकान के सामने आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि रविवार 03 अगस्त को कांवड़ियों के लिए निःशुल्क सेवा शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वैसे कांवरिया जिन्हें चलने में दिक्कत हो रही हो उन्हें वाहन से गंतव्य तक पहुंचाने की भी सुविधा दी जाएगी।
श्रीराम सनातन समिति द्वारा आयोजित शिविर में कांवरियों के लिए गर्म पानी, दूध, केला, बिस्किट, विश्राम स्थल एवं अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध रहेगी। शिविर में कांवरियों के लिए प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था की जाएगी। समिति ने जनसहयोग से सेवा कार्य को सफल बनाने की अपील की। संवाददाता सम्मेलन में समिति के लखन गोप, विद्याधर गोप, अरुण गोप, शशि मिश्रा, अशोक गोराई, प्रशांत मंडल, धनंजय गोप, निर्मल गोप, मृत्युंजय रूही दास, अनिल सिंह सरदार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।



