रेलवे स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

रांची, 18 जून : राजधानी रांची के नामकुम रेलवे स्टेशन के समीप सुबह एक आरपीएफ जवान का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। मृतक का सिर धड़ से अलग पाया गया, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि यह हादसा है, आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरपीएफ एवं जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान तथा घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article