Project Device बना लोगों के चेहरे पर मुस्कान की वजह, नीमडीह पुलिस ने बरामद किए 05 गुम मोबाइल

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

नीमडीह, 26 मई : सरायकेला-खरसावां पुलिस अधीक्षक द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान Project Device के तहत नीमडीह थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए नीमडीह थाना क्षेत्र से गुम हुए कुल 05 मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किया गया।

बरामद किए गए सभी मोबाइलों का सत्यापन करने के बाद उन्हें उनके वास्तविक धारकों को सही-सलामत वापस सौंप दिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव प्रकाश कुमार, पुलिस निरीक्षक रवि कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी संतन तिवारी ने संयुक्त रूप से मोबाइल धारकों को उनके फोन सुपुर्द किए।

अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल धारकों ने सरायकेला-खरसावां पुलिस एवं नीमडीह थाना पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि Project Device के माध्यम से गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद करने की लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए आम लोगों से अपील की गई है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल थाना में सूचना दें तथा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि जल्द कार्रवाई संभव हो सके।

Share This Article