पुरुलिया जिला कांग्रेस के नए सभापति फणीभूषण कुमार का ऐलान

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

पुरुलिया जिला कांग्रेस के नए सभापति फणीभूषण कुमार का ऐलान

पुरुलिया, 24 सितंबर : पुरुलिया जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को नए जिला सभापति के नाम की घोषणा की गई। दोपहर करीब दो बजे आयोजित कार्यक्रम में फणीभूषण कुमार को जिला कांग्रेस का नया सभापति चुने जाने की जानकारी दी गई।

इस मौके पर बागमुंडी के पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला सभापति नेपाल महतो ने नवनिर्वाचित जिला सभापति फणीभूषण कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नेपाल महतो ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि फणीभूषण कुमार पूरी मेहनत और लगन के साथ लोगों की सेवा करेंगे तथा पार्टी को सही दिशा में आगे ले जाने का काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2028 में होने वाले पंचायत चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सही व्यक्ति को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यक्रम के दौरान नेपाल महतो ने चुनाव आयोग पर पक्षपात करने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने बैंक कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे पर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार बैंक कर्मचारियों के वेतन से जुड़े विषयों का सही तरीके से समाधान करती, तो कर्मचारियों को बैंक के सामने बैठने की स्थिति नहीं आती। उन्होंने कहा कि इससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पुरुलिया से सिद्धार्थ सेन की रिपोर्ट, मानभूम अपडेट।

Share This Article