एनएसएसएसवीएम ने शिशु वर्ग के विज्ञान विषय में प्राप्त किया प्रथम स्थान

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

एनएसएसएसवीएम ने शिशु वर्ग के विज्ञान विषय में प्राप्त किया प्रथम स्थान

चांडिल, 26 अगस्त : विद्या भारती विद्यालय का विभाग स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता घाटशिला में सम्पन्न हुआ, जिसमें सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिम सिंहभूम जिले के विभिन्न विद्यालयों से भैया-बहनो ने हिस्सा लिया। यह प्रश्न मंच प्रतियोगिता तीन विभागों में बांटा हुआ था, जिसमें शिशु वर्ग, बाल वर्ग एवं किशोर वर्ग शामिल था। शिशु वर्ग के विज्ञान विषय में प्रथम स्थान नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चांडिल, द्वितीय स्थान पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा एवं तृतीय स्थान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बिरसानगर ने प्राप्त किया। शिशु वर्ग के वैदिक गणित विषय में प्रथम स्थान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बंगाली वासा, द्वितीय स्थान नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चांडिल एवं तृतीय स्थान पर पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा ने प्राप्त किया।

वहीं, किशोर वर्ग के विज्ञान विषय में प्रथम स्थान सरायकेला शिशु विद्या मंदिर, द्वितीय स्थान पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा एवं तृतीय स्थान पर नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चांडिल रहा। भैया बहनों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्य, दीदी एवं भैया-बहनों ने प्रांतीय स्तर पर विजयी होने का अग्रिम शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि भैया बहनों का इस कृति के लिए विद्यालय गौरवान्वित महसूस करता है। प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया -बहन 30 अगस्त को वैदिक गणित के लिए बिरसा नगर एवं विज्ञान विषय के लिए बाघमारा (धानवाद) के लिए रवाना होंगे।

Share This Article